logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: तहसील में चाकूबाजी और रॉड से हमला, क्राइम ब्रांच ने 2 घंटे में दबोचे 3 आरोपी; घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज


नागपुर: शहर के तहसील थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का एक मामला सामने आया है, जिसमें 25 वर्षीय युवक पर चाकू और रोड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हालांकि क्राइम ब्रांच यूनिट 03 की ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मात्र दो घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को धर दबोचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी यशवंत नंदनवार कुछ दिन पहले अपने मामा राकेश गणेश हेडाऊ के साथ महादेव मंदिर, पाचपावली गए थे। वहां आरोपी प्रेम उर्फ खंड्या छोटूलाल कुंभारे ने उनकी एक्टिवा गाड़ी रोककर धीमी चलाने को कहा और "देख लेने" की धमकी दी थी।

9 जून की रात फरियादी नंगापुतला चौक  के पास अपने दोस्तों के साथ पानी पूरी खाने गए थे। तभी आरोपी प्रेम कुंभारे के साथ जय दिलीप गांधी और सक्षम क्षीरसागर तांबे मोटरसाइकिल पर आए। तीनों ने मिलकर फरियादी को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी प्रेम कुंभारे ने यशवंत को जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किया, हालांकि यशवंत ने उसे चकमा दे दिया। इसके बाद आरोपी सक्षम क्षीरसागर तांबे ने लोहे की रॉड से यशवंत के सिर और पैर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल यशवंत नंदनवार को तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फरियादी की शिकायत के आधार पर तहसील पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही, क्राइम ब्रांच यूनिट 03 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना जुटाई और आरोपियों की तलाश शुरू की। गहन छानबीन के बाद, पांचपावली इलाके से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए तहसील पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।