logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मनपा के खिलाफ कांग्रेस का मटका फोड़ आंदोलन, लगाए मुर्दाबाद के नारे


नागपुर: सड़क, गड्ढे, पेयजल, सफाई के साथ-साथ हाउस टैक्स और पानी के बिल से जुड़ी कई समस्याएं हैं। नागपुर मनपा प्रशासन उस वादे को पूरा करने में विफल रहा है। इसके विरोध में शहर कांग्रेस ने आज मंगलवार को मनपा कार्यालय के सामने धरना दिया और कार्यालय में लगे मटके तोड़कर विरोध जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नागपुर महानगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए।

शहर में विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अतिरिक्त मनपा आयुक्त अजय चर्थनकर को ज्ञापन दिया गया। मनपा लगभग चार वर्षों से प्रशासक शासन के अधीन है। इससे आम नागरिकों को विभिन्न कार्य करने में कठिनाई हो रही है। प्रशासक नागरिकों को उचित राहत प्रदान करने में देरी कर रहा है।

महंगाई में भारी वृद्धि से जनता त्रस्त है और मनपा गृहकर व जलकर दरों में राहत नहीं दे रहा है। इस दौरान पानी के बिल कम करने की मांग की गई। इसके अलावा, हालांकि नागपुर में 24 घंटे जलापूर्ति योजना लागू है, फिर भी कई क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होती है। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही कुछ इलाकों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई बस्तियों में सीवरेज पाइपें फट गई हैं। सड़क पर गड्ढे हैं। मनपा प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।