logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur MLC Election 2026: बसों में बैठकर नगरसेवक पहुंचे मतदान केंद्र, भाजपा ने जीत का किया दावा; कांग्रेस में फिर गुटबाजी


नागपुर: नागपुर विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने विशेष रणनीति बनाई थी। दोनों दलों के नगरसेवक अलग-अलग बसों से तहसील कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ शहर अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मतदान के दौरान भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने अपने प्रत्याशी डॉ. राजीव पोतदार की बड़े अंतर से जीत का दावा किया और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते नजर आए। वहीं दूसरी ओर, मतदान के बीच कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस के चुनाव निरीक्षक बनाए गए नितिन राउत के मतदान केंद्र पर मौजूद नहीं रहने से पार्टी के कई नगरसेवकों में नाराजगी दिखाई दी। कुछ कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व से शिकायत करने की बात भी कही।

ज्ञात हो कि, राज्य की 17 विधान परिषद् चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। नागपुर, अमरावती, भंडारा-गोंदिया की सीट भी शामिल है। महायुति पहले की छह सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जिनमें यवतमाल और बुलढाणा की सीट भी शामिल है। वहीं बची हुई 11 सीट पर मतदान हुआ, जिनमें राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा छोड़ी नागपुर की सीट भी शामिल है। नागपुर से भाजप ने पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव पोतदार और कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता अतुल लोंडे पाटिल को प्रत्यशी घोषित किया है। इस चुनाव में नागपुर जिले के 836 नगरसेवक मतदान करेंगे। जिनमें महायुति के पास 569 और महाविकास अघाड़ी के पास 211 नगरसेवक हैं। संख्या बल को देखते भाजपा उम्मीदवार की जीत निश्चित हैं। 

बसों से मतदान केंद्र पहुंचे नगरसेवक