logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur Muncipial Corporation ELection: नागपुर मनपा चुनाव का काउन-डाउन हुआ शुरू, नए परिसीमन के तहत 156 सीटों पर होंगे चुनाव


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) समाप्त होने और नई सरकार के गठान के बाद अब महानगर पालिका चुनाव (Municipal Corporation Election) का कउनडाउन शुरू हो गया है। राज्य में महायुति (Mahayuti) की प्रचंड जीत के बाद जल्द ही महानगर पालिका के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तमाम इक्छुक तैयारी में लग गए हैं। वहीं सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता से संपर्क बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। 2017 में 151 सीटों पर चुनाव हुआ था, हालांकि, इस बार नागपुर मनपा (Nagpur Municipal Corporation) में नए परिसीमन के तहत 156 सीटों पर चुनाव होंगे।

तीन साल से प्रशासक राज 

2022 मार्च में नागपुर सहित राज्य के 10 महानगर पालिका का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसके बाद से इन मनपा में प्रशासक राज यानी सरकार का नियंत्रण बना हुआ है। लगभग तीन साल होने को आ गए हैं, लेकिन अभी तक मनपा के चुनाव की कोई बात नहीं चली है। विपक्षी लगातार मनपा चुनाव नहीं कराने को लेकर महायुति सरकार पर हमलावर रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की लीड कम होने का कारण नगरसेवकों के प्रति जनता का गुस्सा भी था।

हम मनपा चुनाव के लिए तैयार 

विधानसभा चुनाव में मिले अभूतपूर्व जीत से भारतीय जनता पार्टी उत्साह से भरी हुई है। न केवल बड़े नेता बल्कि छोटे कार्यकर्ता भी जोश में दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीस तरह वापसी की है। वह देखते ही बन रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को लगता है जीस तरह विधानसभा में अभूतपूर्व समर्थन मिला है, वैसा ही समर्थन स्थानीय निकाय और मनपा चुनाव में भी मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने भी ऐलान कर दिया है कि, वह और भाजपा (BJP) मनपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। 

चार प्रभाग पद्धति से होंगे चुनाव 
2017 में मनपा के चुनाव चार सदस्यीय प्रभाग पद्धति से कराया गया था। हालांकि, 2019 में जब राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार आई तो उसने चार सदस्यीय प्रभाग पद्धति को बदलकर दो प्रभाग पद्धति से चुनाव कराने का निर्णय लिया था। हालांकि, 2022 में अघाड़ी की सरकार गिर गई और फिर से राज्य में महायुति की सरकार लौटी। 2023 में राज्य सरकार ने पिछली सरकार का निर्णय बदलते हुए चार सदस्यीय प्रभाग पद्धति से चुनाव कराने का निर्णय लिय। 2024 के बजट सत्र में सरकार ने इसको लेकर विधानसभा में प्रस्ताव भी पेश किया था। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया था। 

2017 में ऐसा था नागपुर मनपा का चुनावी परिणाम: 

क्रमांक राजनीतिक दल सीटें 

1.

भाजपा 108
2.कांग्रेस 29
3.बीएसपी 10
4.शिवसेना 2
5.एनसीपी 1
6.अन्य 1