logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा चुनाव तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 2011 की जनगणना के आधार पर नई प्रभाग रचना तैयार


नागपुर: नागपुर मनपा चुनाव को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रभाग रचना का नया प्रारूप तैयार कर लिया गया है। 2011 की जनसंख्या के अनुसार नया प्रारूप तैयार किया गया है। इसी के साथ अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के लिए सीट आरक्षण की स्थित भी स्पष्ट हो गई है।

नागपुर मनपा चुनाव को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रभाग रचना का नया प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर आरक्षण तय किया गया है। 2011 की जनगणना को आधार बनाते हुए 156 सदस्यीय मनपा में अनुसूचित जाति के लिए: 12 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए: 5 सीटें, सामन्य महिला: 60 सीटें, महिलाओं के लिए कुल आरक्षण: 78 सीटें, इनमें SC-ST और सामान्य वर्ग की महिलाएं शामिल होंगी। 

यह पहली बार है जब नगर निगम चुनावों में इस तरह की आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई है। दिलचस्प बात यह है कि प्रभाग रचना एक बार फिर 2017 की तर्ज पर ही की गई है, जिसमें चार वार्डो को मिलकर एक प्रभाग बनाया गया है। नए प्रारूप को अंतिम रूप दिए जाने से पहले राज्य सरकार की मंजूरी के बाद इसे जनता के लिए सार्वजनिक किया जाएगा और आपत्तियां मंगाई जाएंगी। ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइनों के अनुरूप नए सिरे से आरक्षण की प्रक्रिया को अपनाया गया है, जिससे इस बार की चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है।