logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर आने की तारीख बदली, अब 15 दिसंबर को आयेंगे संतरानगरी


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर आने को लेकर बडी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत फडणवीस 15 दिसंबर को नागपुर आयेंगे। पहले 13 दिसंबर को नागपुर आने वाले थे, लेकिन अब वह 15 दिसंबर रविवार को आएंगे।

नागपुर से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने है।  उनके सीएम बनने से पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता खुश है , लेकिन सबसे ज्यादा ख़ुशी तो उनके गृह नगरी के नागरिकों को है।  सीएम बनने के बाद से ही नागपुरकर अपने लाड़ले नेता देवेंद्र फडणवीस का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।  पहले सीएम फडणवीस गुरुवार को आने वाले थे , लेकिन कुछ काम की वजह से उनका नागपुर में शुक्रवार को आना तय हुआ , लेकिन अब वो १५ दिसंबर यानी की रविवार को अपने गृह शहर में आएंगे।  

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार दोपहर  मुम्बई से नागपुर पहुचेगे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सीएम फडणवीस डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे प्राइड होटल चौक पर हेडगेवार स्मारक स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे। यहीं से उनके स्वागत में भव्य रैली की शुरुआत होगी  . रैली वर्धा रोड से होते हुए सोमलवाड़ा चौक, राजीव नगर चौक, रेडिसन ब्लू होटल चौक, छत्रपति चौक, खामला चौक, होते हुए लक्ष्मी भवन चौक पहुंचेगी। जहा सीएम की सभा भी आयोजित की गई है.