logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर शहर की चार सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा बरकार, दो पर जीती कांग्रेस


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत हासिल करते हुए 233 सीट जीत ली है। वहीं महाविकास आघाड़ी को मात्र 46 वोटों पर जीत मिली। उपराजधानी नागपुर में भी महायुति की हवा चली शहर की चाह सीटो पर 2019 की तरह ही परिणाम रहा। चार सीटो पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। 

पूर्व में खोपड़े को प्रचंड जीत

पूर्व नागपुर सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण खोपड़े रिकॉर्ड 115302 वोटों से चुनाव जीते। खोपड़े विदर्भ में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले नेता बन गए हैं। आमतौर पर किसी भी विधायक के प्रति असंतोष दिखाई देता है लेकिन खोपड़े के लिए यह कहीं दिखाई नहीं दिया। बल्कि प्रो इनकंबैसी दिखाई दी। यही कारण है कि, खोपड़े के सामने महाविकास आघाड़ी उम्मीदवार दुनेश्वर पेठे कहीं दिखाई नहीं दिए।

मध्य नागपुर में प्रवीण दटके जीते

मध्य नागपुर विधानसभा सीट पर सबसे रोचक चुनाव हुआ। पहले राउंड से लेकर आखिरी राउंड के बीच भाजपा उम्मीदवार प्रवीण दटके और बंटी शेल्के के बीच काटें की लड़ाई चलती रही। कभी प्रवीण आगे तो कभी बंटी। एक समय ऐसा आया कि, शेल्के 11 हज़ार से ज्यादा वोटों से आगे हो गए और ऐसा लगा भाजपा हार जाएगी। लेकिन 15 राउंड के बाद परिस्थिति पुरी तरह बदल गई और फाइनल राउंड आते आते दटके 11332 वोटों से चुनाव जीत लिया।