logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Big Breaking: 15 तारीख को नागपुर में होगा मंत्रिमंडल का शपथविधि समारोह!


नागपुर: महायुति सरकार के मंत्री मंडल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत 15 दिसंबर को मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण हो सकता है। नागपुर में यह शपथ ग्रहण होगा। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात में राजभवन में यह शपथ ग्रहण होगा। 

ज्ञात हो कि, 16 दिसंबर से नागपुर में विधानमंडल का सत्र शुरू होने वाला है। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार  सहीत तमाम नागपुर में मौजूद रहेंगे। सत्र शुरू होने से पहले मंत्रीमंडल का गठन जरूरी है, जिसको देखते हुए एक दिन पहले नागपुर में मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

मंत्री मंडल को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन

सरकार गठन के बाद से मंत्रीमंडल को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी को लेकर दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा ने महयुति के नेताओं के साथ बैठक की थी। जिसमें मुख्यमंत्री फडणवीस सहित उपमुख्यमंत्री शिंदे और पवार भी शामिल रहे। इस दौरान किसे मंत्री बनाया जायेगा और किसे कौन सा विभाग दिया जायेगा इसको लेकर बातचित हुई।

तीन दर्जन से ज्यादा मंत्री ले सकते हैं शपथ

दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने शपथग्रहण को लेकर तैयारी शुरू कर दिया है। इसके तहत तीनों दलों ने किन किन विधायको को मंत्री मंडल में शामिल करने का फैसला किया है उसकी सूची भी तैयार हो गई है। सूत्रों के अनुसार, तीनों दलों से करीब तीन दर्जन विधायको को मंत्री बनाया का सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।