logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा की तीसरी लिस्ट आई; पश्चिम से सुधाकर कोहले, मध्य नागपुर से प्रवीण दटके; विदर्भ की 14 सीट पर प्रत्याशी घोषित


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 14 विदर्भ की सीट शामिल है। जारी सूची के अनुसार, भाजपा ने पश्चिम नागपुर से सुधाकर कोहले (Sudhakar Kohle), मध्य नागपुर से प्रवीण दटके (Pravin Datke) को प्रत्याशी बनाया है। इसी के साथ सावनेर सीट से आशीष देशमुख (Ashish Deshmukh) चुनावी मैदान में होंगे। 

जारी लिस्ट के अनुसार:

  • मध्य नागपुर: प्रवीण दटके
  • पश्चिम नागपुर: सुधाकर कोहले
  • उत्तर नागपुर: मिलिंद माने 
  • सावनेर: आशीष देशमुख
  • मोर्शी: उमेश यावलकर 
  • साकोली: अविनाश ब्राह्मणकर
  • करंजा: सई डहाके
  • मूर्तिजापुर: हरीश पिंपले 
  • चंद्रपुर: किशोर जोर्गेवार 
  • उमरखेड: किशन वानखेड़े
  • अर्वी: सुमित वानखेड़े 
  • अर्नी: राजू तोडसाम
  • काटोल: चरणजीत सिंह ठाकुर
  • तेओसा: राजेश वानखेड़े 

146 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम घोषित

महायुति में अभी तक पार्टियों में सीट बटवारा नहीं हुआ है। लेकिन सभी अपनी सुविधा अनुसार, टिकट बांट रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 99, दूसरी में 22 और अब तीसरी में 25 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। इसी के साथ भाजपा ने अभी तक 146 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं कुछ और सीटो पर भी भाजपा जल्द नाम घोषित करेगी। जिसमें नागपुर की उमरेड सीट भी शामिल है। 

तीन विधायकों के टिकट काटे

अपनी तीसरी सूची में भाजपा ने तीन विधायको के टिकट काटे हैं। जिसमें पहला नाम अर्वी से दादाराव केचे और अरनी से संदीप धुर्वे का नाम शामिल है। अर्वी से भाजपा ने जहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक रहे सुमित वानखेडे को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं अर्णी से संदीप धुर्वे की जगह पूर्व विधायक राजू तोड़सम को फिर चुनावी मैदान में उतारा है। उमरखेड सीट से भाजपा ने फिर मौजूदा विधायक नामदेव ससाने का टिकट काटते हुए नया चेहरा किशन वानखेडे को प्रत्याशी घोषित किया है।