logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उपराजधानी में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जल भराव; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में रविवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। इस झमाझम बारिश ने शहरवासियों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नागपुर के लिए अगले दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत भारी बारिश की संभावना जताई गई है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

कई इलाकों में जलभराव

लागतार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिती दिखाई दी। पडोले हॉस्पिटल, छत्रपति चौक, सतगुरु नगर सहित शहर के निचले इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ। सुबह स्कूल और ऑफिस जानें वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

नागपुर में हो रही बारिश को देखते  मनपा की टीमें पुरी तरह तैनात हैं। अग्निशमान तथा आपदा प्रबंधन दलों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए महावितरण ने भी अतिरिक्त टीमों को तैनात किया है।