logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 480 परिवारों को सौंपी सपनों के घरों की चाभी, कई परियोजनाओं का भी किया लोकार्पण


नागपुर: रविवार 22 जून का दिन शहर वासियों के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 480 लाभार्थियों को उनके सपनों के घरों की चाभी सौंपी। मौजा पंजारा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नागपुर महानगर पालिका द्वारा इन घरों को निर्मित किया गया है। लाभार्थियों को घर मिलने की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने नागपुर मनपा आयुक्त डॉक्टर अभिजीत चौधरी को शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों ऐसी दो दो स्कीम के तहत 1000 घर बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में हम सभी को उनका घर देने के प्रयास में लगे हुए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनपा की कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें 12 मीटर नई एसी इलेक्ट्रिक बस, मनपा अग्निशमन विभाग की 16 हज़ार और आठ हजार कैपिसिटी वाली आठ अग्निशमन वाहन, ट्री प्लांटेशन मशीन सहित सीवेज को साफ करने वाली मशीन सहीत पांचपावली अग्निशमन केंद्र, स्मार्ट टॉयलेट, ओमकार नगर,  हॉट मिक्स प्लांट नवीन मशिनरी, कळमना जलतरण तलाव, आयुष्यमान आरोग्य मंदिर (27 केंद्र) शामिल है। इस दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बवानकुले, राज्यमंत्री आशीष जयसवाल, नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव सहीत मनपा आयुक्त भी मौजूद रहे।