logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

84 साल पुराने पेड़ का सफल प्रत्यारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नागपुर मनपा का अभिनव प्रयोग


नागपुर: पर्यावरण संरक्षण और हरित नागपुर की दिशा में नागपुर मनपा द्वारा एक उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मनपा ने सोमवार को ‘ट्री ट्रांसप्लांटर मशीन’ की मदद से प्रायोगिक तौर पर 84 साल पुराने हेरिटेज पेड़ का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह अभिनव प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है।

मनपा के उद्यान एवं कर्मशाला विभाग ने भविष्य निधि कार्यालय के समीप शीतला माता मंदिर के समीप भांडेप्लॉट से एक पीपल के पेड़ का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया। इस अवसर पर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी, अपर आयुक्त श्रीमती वैष्णवी बी. और उपायुक्त (उद्यान) श्री गणेश राठौड़ उपस्थित थे। इस मशीन की खरीद के लिए जिला योजना निधि से 5 करोड़ 47 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। मनपा द्वारा खरीदी गई इस मशीन को क्षेत्रीय परिवहन विभाग से वाहन क्रमांक भी प्राप्त हो गया है।

भांडे प्लॉट चौक पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस रोड पर मुखर्जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास 84 साल पुराना एक बड़ा पीपल का पेड़ यातायात में बाधा डाल रहा था। 30 फुट ऊंचे इस पेड़ को 'ट्री ट्रांसप्लांटर' मशीन की मदद से जमीन से उठाकर दूसरे स्थान पर लगाया गया। ऐसा करते समय पेड़ की जड़ों और तने को नुकसान पहुंचाए बिना इसे दूसरे स्थान पर ले जाया गया। डकोटा कंपनी की यह मशीन महाराष्ट्र की दूसरी मशीन है। ठाणे नगर निगम के पास भी यह मशीन है। इस मशीन का काम रिमोट से किया जाता है। सबसे पहले जेसीबी द्वारा पेड़ के पास एक बड़ा गड्ढा किया गया। फिर इस मशीन की मदद से पेड़ को उठाकर दूसरे स्थान पर लगाया गया। इस मशीन में 1600 लीटर की पानी की टंकी भी है। जो पेड़ को हटाने और लगाने के दौरान पानी डालकर पेड़ की जड़ों को सींचती रहती है