logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Riots: जिला न्यायालय ने 80 आरोपियों को दी सशर्त जमानत, फहीम खान की याचिका पर चार जुलाई को फ़ैसला


नागपुर: नागपुर हिंसा में गिरफ्तार 80 आरोपियों को जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। अदालत ने आरोपियों को एक लाख के मुचलके पर स शर्त जमानत दी है। अदालत ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ के फैसले को आधार बनाया। वहीं मामले के मुख्य आरोपी फहीम खान की याचिका पर अदालत चार जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी।

क्या था मामला?

17 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग के दौरान एक धार्मिक चादर जलाने की अफवाह फैली। यह अफवाह तेजी से फैल गई और देखते ही देखते महल, हंसापुरी परिसर में पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं शुरू हो गईं। हिंसा में करीब 30 लोग घायल हुए, एक व्यक्ति की मौत हुई और 105 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हर दूसरे दिन थाने में लगानी होगी हाजिरी 

न्यायमूर्ति कुलकर्णी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपियों को सशर्त जमानत दी है। अदालत ने सभी आरोपियों को हर दूसरे दिन पुलिस थाने में पहुंचकर हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। वहीं ऐसा नहीं करने पर जमानत रद्द करने की बात कही है। 

मुख्य आरोपी की याचिका पर फैसला 

महल इलाके में हुए दंगों के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान (38, संजयबाग कॉलोनी, नागपुर) समेत कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के हमें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे केवल गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार हुए थे। इसी को देखते हुए खान ने भी जमानत की याचिका दायर की। जिसपर अदालत चार जुलाई को अपना निर्णय देगा।