logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur weather: सुबह सुबह जमकर बरसे बादल, मौसम विभाग ने विदर्भ में तेज आंधी के साथ ओले पड़ने की जताई संभावना


नागपुर: मंगलवार से मौसम में आए बदलाव का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह सुबह उपराजधानी नागपुर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिसके कारण मौसम में ठंड हो गया। इसी बीच मौसम विभाग ने विदर्भ के तमाम जिलों में तेज आंधी के साथ ओले पढ़ने की संभावना भी जताई है।

ज्ञात हो कि, पिछले तीन दिनों से उपराजधानी का मौसम पुरी तरह बदला हुआ है। आसमान को जहां बदलो ने घेरा हुआ है, वहीं बुधवार शाम से जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही। बेमौसम बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ खेतो में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।

बिजली गिरने के साथ चलेंगी तेज हवाएं 

दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे इलाकों पर चक्रवाती प्रसार हवाओं के एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण में हवाओं का ट्रफ मध्य महाराष्ट्र से निचले स्तरों से होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक चक्रवाती प्रसार के रूप में जारी है। इसके कारण निचले स्तरों पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इन्हीं मौसमी गतिविधियों के कारण विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावना है।