logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कांग्रेस वर्किंग कमेटी से नितिन राउत बाहर, चर्चाओं का दौर हुआ शुरू


नागपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति की घोषणा कर दी। इस समिति ने खरगे ने कई लोगों को जहां शामिल किया है, वहीं कई को बाहर का रास्ता दिखाया है। जिन नेताओं को बाहर किया गया है उसमें पूर्व मंत्री नितिन राउत का नाम भी शामिल है। राउत को कार्यसमिति से बाहर करने के बाद जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषित कार्यसमिति में 39 लोगों को शामिल किया गया है। जिनमें महाराष्ट्र से मुकुल वासनिक, अशोक चव्हाण, अविनाश पांडे शामिल हैं। चंद्रकांत हंडोरे 18 स्थायी मंत्रियों में से एकमात्र हैं और माणिकराव ठाकरे 14 प्रभारियों में से एकमात्र हैं। इसी के साथ यशोमती ठाकुर, प्रणीति शिंदे को 9 विशेष रिक्तियों में शामिल किया गया है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मे से एक

नितिन राउत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह पूर्व मंत्री होने के नाते कई बार के विधायक है। इसी के साथ वर्तमान में उन्हें पास कांग्रेस अनुसूचित जाती सेल के प्रमुख भी रह चुके हैं। कांग्रेस कार्य समिति में जितने लोगों को शामिल किया गया है, उसमें मुकुल वासनिक, अशोक चव्हाण, अविनाश पांडे को छोड़ दें तो राउत सबसे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बाहर किया गया है। 

राउत को पार्टी से साइडलाइन करने की आशंका 

पिछले कुछ समय से नितिन राउत कांग्रेस में काफी साइलेंट मोड में हैं। वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेते। नागपुर में हुई महाविकास अघाड़ी की आखिरी वज्रमूठ बैठक में सभी नेता शामिल हुए और यह कहकर भंडारा चले गए कि यह पूर्व नियोजित कार्यक्रम था। मुंबई में हुई कोर कमेटी की बैठक, तीन-चार दिन पहले नागपुर में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा की गई लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक से भी नितिन राऊत अनुपस्थित रहे। महाविकास अघाड़ी की वज्रमुठ बैठक से पहले राउत ने अलग से बैठक की थी। पिछले कुछ समय से वह पार्टी से अलग होते दिख रहे थे।