logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पंधान रास्ते निर्माण में अपनाया जाएगा नागपुर पैटर्न, बावनकुले बोले- दो हेक्टर भूमि मालिक किसानों को भी नुकसान भरपाई


नागपुर: राज्य में हुई बारिश के कारण विदर्भ सहित राज्य के तमाम हिस्सों में बड़ा नुकसान हुआ है। समय से पहले आये मानसून और उससे हुए नुकसान को लेकर किसान सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रभावित किसानों की सहायता देने की बात कही है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "शुरुआत में 10 हजार रुपए मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। अगली कैबिनेट बैठक में पूरे राज्य को हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद जल्द ही महाराष्ट्र के किसानों और लोगों को मुआवजा मिलेगा।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "दो हेक्टर भूमि मालिक किसानों को भी नुकसान भरपाई दी जायगी।" 

बावनकुले ने कहा, "महाराष्ट्र में मई महीने में कुछ स्थानों पर अप्रत्याशित लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश के कारण नुकसान हुआ है। हमारे यहां 15 जून के बाद बारिश होती है, लेकिन इस साल नुकसान का पंचनामा करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ हद तक नुकसान हुआ है। विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र में नुकसान हुआ है।"

बावनकुले ने कहा कि, "मुख्यमंत्री ने इस मुआवजे के लिए एक स्पष्ट नीति तय की है कि कैबिनेट की बैठक में पहला विषय यही होगा। पिछली कैबिनेट में भी नुकसान और सहायता पर विस्तृत चर्चा हुई थी। राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के भी नियम हैं।" उन्होंने आगे कहा, "दस हजार का मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है, पूरे राज्य में हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा अगली कैबिनेट द्वारा कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद महाराष्ट्र के किसानों और लोगों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा।"

दो हेक्टर वाले किसानों को भी मिलेगा मुआवजा

मुआवजे पर केंद्र के निर्णय पर बोलते हुए राजस्व मंत्री ने कहा, "राज्य सरकार के मापदंड केंद्र सरकार के मापदंड के समान हैं। इस उद्देश्य से ही कि यहां अधिकतम लोगों को अधिकतम मदद मिल सके, सरकार ने सीमा को तीन हेक्टेयर से घटाकर दो हेक्टेयर करने का निर्णय लिया है। ताकि अधिक किसानों और जरूरतमंदों को मदद मिल सके।"