logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कुएं में गिरे तेंदुए को रेस्क्यू टीम ने बचाया, देवली पेंढारी की घटना


नागपुर: हिंगना तहसील के देवली पेंढारी शिवरा में रमेश उइके के खेत में बने कुएं में एक तेंदुआ गिर गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे बचाकर उसकी जान बचाई। आज सुबह करीब 11 बजे किसानों ने तेंदुए को देखा। जैसे ही पूर्व सरपंच पंकज तेलंग को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने कवड़ास वन विभाग को सूचना दी।

आरएफओ शालिनी शिरपुरकर के मार्गदर्शन में एचडी भेंडे, एचएन भूरे, टीटीसी की डॉ. प्रियल चौरागड़े और अन्य वन विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर करीब 3 बजे तेंदुए को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अधिकारियों ने बताया कि उसका नागपुर के अस्पताल में इलाज किया जाएगा और देर रात उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले एक भालू अपने दो शावकों के साथ नदी के पास आ गया था।

कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिर गया होगा। हालांकि, खेतों में इन जंगली जानवरों की चहलकदमी से ग्रामीण डरे हुए हैं। अभी तो शुरुआत ही हुई है, सवाल यह है कि चुनाव होंगे या नहीं, इस पर संदेह है। जिला परिषद प्रशासक है, कोर्ट में जाने वाले लोग यही हैं। हम महाविकास आघाड़ी के रूप में समन्वय के माध्यम से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर की 151 सीटों में से 100 सीटों पर तैयारी कर रही है, बाद में समझौता करेंगे। वार्ड गठन के बाद चुनाव स्थगित नहीं किए जाते।