logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: दोपहर में बदला शहर का मौसम, बरसे बादल; नागरिकों को मिली गर्मी से राहत


नागपुर: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। नागपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस बारिश ने माहौल कुछ हद तक खुशनुमा बन गया ।

राज्य भर में मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। प्री-मानसून बारिश के आने से गर्मी से परेशान नागरिकों को थोड़ी राहत जरूर मिली।   राज्य के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बादल छाने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर और वाशिम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।

वहीं, मौसम विभाग ने चंद्रपुर, वर्धा और यवतमाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इन इलाकों में गरज और तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। इस पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3 बजे के बाद नागपुर में मौसम बदल गया। काले बादल छा गए। और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस बारिश से नागरिकों को थोड़ी राहत मिली है ।