logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: अगस्त महीने में होगी सामान्य से कम बारिश, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया जारी; सितंबर में मूसलाधार वर्षा की भविष्यवाणी


नागपुर: विदर्भ में जुलाई की बारिश ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नागपुर में सामान्य से पचास फीसदी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। अब मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगस्त में बारिश सामान्य से कम रह सकती है, लेकिन सितंबर में मूसलाधार वर्षा की पूरी संभावना जताई गई है।

विदर्भ में इस बार जुलाई की बारिश ने बीते आठ सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नागपुर में जुलाई महीने में सामान्य से पचास फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में नागपुर में 475 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 317 मिलीमीटर के आसपास होता है।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खेतों में पानी भर गया, सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया और कई निचले इलाके डूबते नजर आए। जुलाई की ये मूसलाधार बारिश जहां जलस्तर और खेती के लिहाज से राहत भरी रही, वहीं शहरों में उसने चुनौतियां भी खड़ी कर दीं।

अब मौसम विभाग ने मानसून के अगले दो महीनों अगस्त और सितंबर को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगस्त में बारिश की रफ्तार थम सकती है और इस महीने वर्षा सामान्य से कम रह सकती है। वहीं, रात के तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। लेकिन राहत की बात यह है कि सितंबर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है और भारी बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। यानी मौसम का मिजाज अब पलटने को है अगस्त में थोड़ी राहत, लेकिन सितंबर में फिर से आसमान से आफ़त बरस सकती है। किसानों के लिए ये अनुमान जहां तैयारी का संकेत हैं, वहीं आम जनता को भी अगले कुछ हफ्तों तक सतर्क रहने की जरूरत है।