logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, शुक्रवार की नमाज देखते लिया निर्णय


नागपुर: 17 मार्च को हुए हिंसा के बाद नागपुर (Nagpur Violence) में हालात संवेदनशील बने हुए हैं। जुम्मा की नमाज को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। 

ज्ञात हो कि, नागपुर में हिंसा के बाद पुलिस इसमें शामिल लोगों की धरपकड़ में लगी हुई है। वहीं शहर में शांति बनाये रखने और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया। इस दौरान पुलिस कम्ब्लिंग ऑपरेशन के माध्यम लगातार हिंसा में शामिल आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। पुलिस ने हिंसा मामले में मास्टरमाइंड फहीम खान सहित 91 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से 48 लोगों को पोलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

कर्फ्यू में दी ढील फिर बदला फैसला 
नागपुर पुलिस ने गुरुवार को लगे कर्फ्यू में दो घंटे की ढील देने का ऐलान किया था। पुलिस ने हिंसा प्रभावित थानों को छोड़कर बाकी छह थानों में दो घंटे की ढील दी थी। जिसे तहत लोग दोपहर दो से चार के दौरान जरूरत की चीजों को खरीद सकते हैं। हालांकि, शाम होते होते पुलिस ने अपना निर्णय बदल दिया और नौ थानों में पूरी तरह कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया।  

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी सुरक्षा 
हिंसा हुए पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसको देखते हुए पुलिस भी सतर्क है। शुक्रवार को जुम्मा होने के कारण पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। मोमिनपुरा, हंसपुरी, पांचपावली, भालदारपुरा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। नागपुर पुलिस के बड़े अधिकारी लगातार इलाकों में घूमते हुए दिखाई दिए। 

नमाज के लिए दी ढील 

हालिया हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू में प्रशासन ने शुक्रवार की नमाज के लिए ढील दी गई है, जिससे नमाजी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सके।  हालांकि, अधिकारियों ने इस दौरान लोग से शांति बनाए रखें और नियमों का पालन करने का आवाहन किया है। इस दौरान पुलिसकर्मियो ने सख्त चेतवानी भी दी कि, अगर किसी ने नियमो को तोडा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।