logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा पर संघ की आई पहली प्रतिक्रिया, औरंगज़ेब को लेकर कह दी बड़ी बात


बंगलुरु: औरंगज़ेब की कब्र को हटाने को लेकर हुए आंदोलन उसके बाद हुई हिंसा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के प्रवक्ता और राष्ट्रीय प्रचारक संतोष आंबेकर (Santosh Ambekar) ने बयान जारी करते हुए औरंगज़ेब को अप्रासंगिक बताया है। इस के साथ यह भी कहा कि, किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।"

संघ का बंगलुरु में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित होने वाली है। जिसके पहले संघ ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान आंबेकर से नागपुर हिंसा और औरंगज़ेब की कब्र को हटाने को लेकर सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। आंबेकर ने कहा, "मुगल बादशाह आज के समय में प्रासंगिक नहीं है। वहीँ हिंसा पर कहा कि, हिंसा समाज के लिए अच्छा नहीं है और न ही इसे प्रोत्साहित किया जा सकता है।"

आरएसएस का यह रुख ऐसे समय में आया है, जब औरंगजेब की समाधि हटाने की मांग और उससे जुड़ी विभिन्न अफवाहों को लेकर नागपुर में भड़की हिंसा के बाद तनाव चरम पर है। 17 मार्च सोमवार को नागपुर के महल और हंसपुरी में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया था। इस दौरान कई वाहनों और घरो को निशाना बनाया गया। इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी और पांच आमजनता घायल हो गई। सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।हिंसक झड़पों के बाद नागपुर के दस पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। 

मास्टरमाइंड का हुआ खुलसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागपुर हिंसा के मास्टमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरओई की पहचान फहीम खान के रूप में हुई है। आरोपी माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का शहर अध्यक्ष है। आरोपी ने पहले भीड़ को दंगे वाली जगह पर जमा किया और इसके बाद पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भड़काया। जिसके बाद भीड़ ने उत्पात और आगजनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को उसके यशोधरा नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। जहाँ अदालत ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

51 नामजद सहित 600 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज 

नागपुर पुलिस ने हिंसा को लेकर पांच एफआईआर दर्ज किये है। जिसमें 51 नामजद और 500 से 600 अज्ञात आरोपियों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें नाबालिग भी शामिल है। नामजद आरोपियों में से 26 आरोपियों को मंगलवार रात को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां सभी को 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।  वहीँ अन्य आरोपियों की खोजबीन शुरू है।