logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: हम मुस्लिम के नहीं, भारत में पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों के विरोधी: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले


नागपुर: नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा (Nagpur Violence) के बाद इसमें शामिल दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू है। एक तरफ जहां दंगाइयों को पकड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनके घरो पर बुलडोजर भी चलाया जा रहा है। हालांकि, इस कार्रवाई पर सरकार पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लग रहा है। विपक्षी आरोप लगा रहे है कि, हिंसा में शामिल केवल एक पक्ष पर कार्रवाई की जा रही वहीं दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अब इस आरोप पर भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने जवाब दिया है। बावनकुले ने कहा कि, "हम मुस्लिम के नहीं, पाकिस्तान समर्थकों (Pakistan Supporter) के विरोधी हैं।"

गुरुवार को बावनकुले नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। बावनकुले ने नागपुर हिंसा को लेकर शुरू कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया। जिसपर जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "हम मुस्लिम विरोधी नहीं हैं, बल्कि उन लोगों के खिलाफ हैं जो भारत में रहते हैं और पाकिस्तानी झंडा लेकर चलते हैं।"  बावनकुले ने कहा, "हम उन लोगों के खिलाफ हैं जिन्होंने पाकिस्तान की जीत के बाद भारत में पटाखे फोड़े। राज्य में हिंदू और मुसलमानों के बीच भाईचारा है। इस देश की एक रक्तरेखा है। बावनकुले ने यह भी कहा कि, "हम सभी को अपने साथ लेकर चल रहे हैं।"