logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन को दें राजे रघुजी महाराज भोसले (प्रथम) नाम, राजे मुधोजी भोसले ने प्रधानमंत्री मोदी से पत्र लिखकर की मांग


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur City) देश का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ महानगर है। शहर के तमाम हिस्सों में विकास काम शुरू है। वहीं परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करने का काम किया जारहा है। नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) हो या नया एयरपोर्ट सभी का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसी बीच नागपुर में भोसले साम्राज्य के राजा राजे मुधोजी भोसले (Raje Mudhoji Bhosale) ने नागपुर रेलवे स्टेशन का नाम राजे रघुजी महाराज भोसले (प्रथम) (Raje Raghuji Maharaj Bhosale) के नाम पर रखने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र भी लिखा है। 

क्या लिखा पत्र में?
पीएम मोदी को अपने लिखे पत्र में राजे मुधोजी भोसले ने लिखा, "पुरा हिंदुस्तान जिनकों दैवत मानता है, ऐसे हिंदुस्तान के हिंदवी स्वराज्य संस्थापक श्रीमंत छत्रपती राजे शिवाजी महाराज भोंसले, हिंदवी स्वराज्य रक्षक श्रीमंत छत्रपती राजे संभाजी महाराज भोंसले इन हिंदु राजाओं का इतिहास आगे बढानें नागपूर राज्य संस्थापक, हिंदवी स्वराज्य विस्तारक श्रीमंत राजे रघुजी महाराज भोंसले (प्रथम) इनका भारत के इतिहास में बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। ऐसे महान योद्धा जिन्हें सारा हिंदुस्तान कापता था। ओरिसा, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तिसगढ, गोडंवाना, महाराष्ट्र 2,17,560 SQKM इतना बडा रघुजी महाराज का शासन रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "नागपुर रेल्वे स्टेशन को ऐसे महान योद्धा, महापराक्रमी राजा हिंदुस्तान पर आपना परचम लहरानें वाले हिंदु राजा श्रीमंत राजे रघुजी महाराज भोंसले (प्रथम) यह नाम दिया जायें। इस नाम पर भारत सरकार, रेल मंत्रालय सकारात्मकतः विचार करें। रघुजी महाराज का नाम नागपुर रेल्वे स्टेशन को दिया जायें। ऐसी अपेक्षा के साथ....!!"

पिछले कई सालों से की जा रही मांग
राजे मुधोजी भोसले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह पत्र केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित रेलवे के तमाम अधिकारियो को भेजा है। ज्ञात हो कि, यह पहला मौका नहीं है, जब नागपुर रेलवे स्टेशन का नाम देश में महान वीरों के नाम पर रखने की मांग की गई है। पिछले कई सालों से समाज के तमाम तबकों द्वारा विभिन्न ख्याति प्राप्त लोगों के नाम पर नागपुर रेलवे स्टेशन का काम रखने की मांग की जा रही है।