logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नाना पटोले ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया कंप्यूटर गेम, भड़की भाजपा; बावनकुले बोले- साबित हुआ कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ


नागपुर: ऑपरेशन सिंदूर को एकर कांग्रेस नेताओं की विवादित टिप्पणी लगातार जारी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने ऑपरेशन सिंदूर को कंप्यूटर गेम बता दिया है।  नाना के बयान पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नाना पर पलटवार किया है। बावनकुले ने कहा कि, "नाना ने यह बयान देकर साबित कर दिया है कि, कांग्रेस का हाथ पकिस्तान के साथ है।" 

क्या कहा था नाना ने?

बुधवार को नाना दिल्ली से नागपुर पहुंचे। जहां डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उनसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को उठाये प्रश्नचिन्हो पर सवाल पूछा गया। जिसपर जवाब देते हुए नाना ने कहा कि, "हमारे  विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को पहले ही बता दिया की हम कहां हमला करने वाले हैं और फिर कंप्यूटर में जो गेम खेला जाता है उस तरह किया गया।"

भड़की भाजपा, बावनकुले ने किया पलटवार 

नाना पटोले के इस बयान भारतीय जनता पार्टी भड़क गई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नाना पर जोरदार पलटवार किया। बावनकुले ने लिखा, "कांग्रेस नेता नाना पटोले ने ‘ऑपरेशन सिंदूर एक कंप्यूटर गेम है’ ऐसा आपत्तिजनक बयान देकर यह फिर साबित कर दिया है कि “कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ”। उन्होंने आगे लिखा, "भारत के दुश्मनों के दिल में डर पैदा करने वाले इस ऑपरेशन का अपमान करना सिर्फ हमारे वीर जवानों और उनके शौर्य का नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का अपमान है। नाना पटोले के इस बेहूदा बयान से हमारे शहीदों के परिवारों को कितनी पीड़ा होगी, इसका अंदाजा इस असंवेदनशील व्यक्ति को है भी या नहीं?"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "नाना, ऑपरेशन सिंदूर कोई कंप्यूटर गेम नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के आतंकियों के अड्डों पर की गई एक साहसी और शौर्यपूर्ण कार्रवाई है। यह देशद्रोहियों की छाती में डर पैदा करने वाली एक जलती हुई शौर्यगाथा है!

क्या कांग्रेस को हमारे देश के जवानों का साहस, आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई और भारत माता की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष भी एक खेल लगता है? आपके नेता Rahul Gandhi भी विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने जैसी नीच मानसिकता कांग्रेस पहले ही दिखा चुकी है।

बावनकुले ने आगे लिखते हुए कहा, "लेकिन आज देश जागरूक है। देश देख रहा है कि कौन वीरों के साथ खड़ा है और कौन पाकिस्तान के साथ! नाना, आपकी इस देशविरोधी मानसिकता को भारत कभी माफ नहीं करेगा। आपका मन और मस्तिष्क भ्रष्ट हो चुका है। मैं आपकी इस घिनौनी सोच की कड़ी निंदा करता हूं।"