logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर बाढ़ को लेकर नाना पटोले ने फडणवीस और गडकरी पर बोला हमला, कहा- एक दिन की बारिश ने खोली पोल


नागपुर: शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालत बन गए थे। अंबाझरी तालाब ओवरफ्लो होने के कारण नाग नदी में आई बाढ़ आ गई, जिसके वजह से आस पास के क्षेत्र पानी में डूब गए, घरो और सड़कों पर कई फिट पानी जमा हो गया, जिससे नागरिकों का बड़ा नुकसान हुआ। वहीं अब इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमन्त्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। पटोले ने कहा कि, एक दिन की बारिश ने दोनों नेताओं के विकास के दावे और भ्रस्टाचार की पोल खोल दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां उन्होने यह बात कही। पटोले ने कहा, "शुक्रवार को नागपुर शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी जमा हो गया और बाढ़ की स्थिति बन गई. बाढ़ के कारण शहर के दस हजार से ज्यादा घर पानी में घुस गये हैं और जीवन के लिए उपयोगी सामग्रियां बाढ़ में भीग गयी हैं. ऐसे में इन नागरिकों के भूखे मरने की नौबत आ गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके साथ ही शहर की हजारों दुकानों में पानी घुसने से हजारों व्यवसायियों को परेशानी हो गयी है और दुकानों में रखी सामग्री भीग गयी है. उन्हें भारी नुकसान हुआ है और सरकार द्वारा घोषित सहायता नुकसान की तुलना में बहुत कम है।" प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मांग की है कि वे शासकों की गलतियों के कारण हुए नुकसान की जिम्मेदारी लें और नागरिकों और व्यापारियों को उनकी जितनी क्षति हुई है, उतनी मदद करें.

फडणवीस और गडकरी पर हमला बोलते हुए पटोले  ने कहा, "खुद को विकास पुरुष मानने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने चेले-चपाटे और ठेकेदारों को समर्थन देने के लिए नागपुर शहर में विकास के नाम पर सीमेंट कंक्रीट का जंगल खड़ा कर दिया है। इसलिए शहर का विकास होने की बजाय गतिहीनता हो गई है।"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, एक दिन की बारिश ने देवेंद्र फड़नवीस और नितिन गडकरी की विकास की खोखली बातों, फर्जी दावों और भाजपा के भ्रष्ट शासन को उजागर कर दिया है। नागपुर की यह भयावह स्थिति सत्तारूढ़ भाजपा के भ्रष्ट, गुमराह और अनियंत्रित प्रशासन का पाप है।"

यह भी पढ़ें: