logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Flood: शुरू हुआ सर्वे का काम, आयुक्त बोले- तीन दिन में होगा पूरा


नागपुर: बाढ़ की वजह से नागपुर में बने हालातों को स्थिर किये जाने का प्रयास लगातार जारी है. इसी बीच नुकसान के सर्वे का काम भी शुरू हो गया है..सोमवार को मनपा आयुक्त ने फिर एक बार नुकसान क्षेत्रों का दौरा कर हालातो का जायजा लिया। आयुक्त ने बताया कि सर्वे का तेजी से शुरू है, जो तीन दिनों में पूरा हो जायेगा। 

नागपुर शहर के अंबाझरी तालाब के ओवर फ्लो पॉइंट से भारी बारिश के बाद शुक्रवार-शनिवार की रात पानी के रूप में बड़ी आफत बही.. इस आफत ने तालाब के किनारे रहने वाले कई इलाको के नागरिकों को जिंदगी भर याद रहने वाली दहशत की रात का मंजर दिया। स्थितियां अब धीरे धीरे सामान्य हो रही है है। .लेकिन बाढ़ ने जो असर दिया उसे सुखाने का काम अब भी जारी है. सोमवार को नागपुर महानगर पालिका के आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने फिर एक बार बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित इलाको का दौरा किया। और बताया की किस तरह से प्रशाशन स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रयास कर रहा है. 

नागपुर महानगर पालिका द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर नुकसान के सर्वे के काम में लगा है आयुक्त ने बताया की तीन दिनों के भीतर इस सर्वे के काम को पूरा कर लिया जायेगा। बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद सबसे बड़ा खतरा बिमारिओ के बढ़ने का है क्यूंकि अंबाझरी तालाब से बाढ़ की स्थिति में जो पानी बहा उसके साथ तालाब में पहले से मौजूद खरतनाक प्रदुषण वाला पानी भी नागरिको के घरो तक पंहुचा। आयुक्त ने बताया की बीमारियों के बढ़ने के खतरे को देखते हुए उपाय योजनाए किये जा रहे है.. 

नागपुर शहर में जो हालत बने उसके लिए कई न कही मानसून पूर्व नियोजन को जिम्मेदार माना जा सकता है मगर मनपा आयुक्त ने दो घंटे में जो बारिश हुई उसी को जिम्मेदार माना है और भरोषा दिलाया है की भविष्य में शहर को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए कदम उठाये जायेंगे।

देखें वीडियो: