logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

'चुनाव आयोग राहुल गांधी द्वारा पूछे सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहा", नाना पटोले ने भाजपा पर बोला हमला


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के लिखे लेख के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों आमने सामने हैं। कांग्रेस नेता जहां भाजपा पर मतदान लूटने का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा जनता के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से लूट करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है। पटोले ने यह भी सवाल उठाया है कि चुनाव आयोग राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का सबूतों के साथ स्पष्टीकरण क्यों नहीं दे रहा है।

नाना पटोले ने कहा, चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मतदान के दिन शाम 5 बजे 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ, उसी रात 11.30 बजे 65.02 प्रतिशत मतदान हुआ और अगले दिन 21 नवंबर को यही मतदान 66.05 प्रतिशत बताया गया, जिसमें कुल 7.83 प्रतिशत की वृद्धि स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। यह 76 लाख वोटों की वृद्धि है, मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ गया? यह वोटों की सीधी लूट है।

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर बड़ा सवालिया निशान

नाना पटोले ने आगे बोलते हुए कहा, दुनिया ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए देखा है कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में किस तरह बैलेट पेपर में हेराफेरी करके भाजपा को विजेता घोषित किया गया। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर सिस्टम ने काम करना शुरू किया और नतीजे अलग आए। यह भी साफ है कि कैसे भाजपा के कृपापात्र वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान जिम्मेदारी दी गई। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव जीता। यह लोकतंत्र पर दाग है और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा है।

क्या भाजपा नेता चुनाव आयोग के वकील हैं?


नाना पटोले ने आगे बोलते हुए कहा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद नागपुर अधिवेशन में चुनाव आयोग की पैरवी की। अब भी फडणवीस और बावनकुले चुनाव आयोग की पैरवी कर रहे हैं। क्या भाजपा नेता चुनाव आयोग के वकील हैं। शिरडी विधानसभा क्षेत्र में 7 हजार मतदाता कैसे बढ़े, इसका सबूत मौजूद है। जिस निर्वाचन क्षेत्र में फर्जी तरीके से मतदाताओं की संख्या बढ़ाई गई थी, वहां भाजपा को उतने ही वोट मिले हैं। हम मतदाता सूची में घोटाला और फर्जी मतदान को सबूतों के साथ दिखाएंगे, अगर उनमें हिम्मत है, तो भाजपा नेता इसका खंडन करें, पटोले ने चुनौती दी है।