logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

एसटी के टिकट दामों में वृद्धि के निर्णय नाना पटोले ने की आलोचना, कहा - रोकें भ्रष्टाचार, नहीं बढ़ाना पड़ेगा किराया


नागपुर: राज्य में एसटी के कराए में वृद्धि करने पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार की आलोचना की है। पटोले ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में जनता पर रियायतों की बौछार करने वाली भाजपा गठबंधन सरकार ने सत्ता में आते ही जनता को लूटना शुरू कर दिया है। 

नाना पटोले ने कहा कि जब भाजपा गठबंधन सरकार पहले से ही महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल रही है तो अब सरकार राज्य की आम जनता की जीवन रेखा एसटी के टिकट मूल्य में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर जनता को लूट रही है। पटोले ने मांग की है कि इस मूल्य वृद्धि को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्य के हर कोने में एसटी बस सेवा चल रही है, लेकिन निगम यह सेवा ठीक से उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। एसटी निगम की बदइंतजामी का खामियाजा राज्य के आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में एसटी बसों की हालत अच्छी नहीं दिख रही है, शिवशाही नाम से शुरू की गई बसों की भी हालत खराब है। यात्रियों को उचित सेवा नहीं मिल रही है और दूसरी ओर महंगाई का हवाला देकर किराया 15 फीसदी बढ़ा दिया गया है। 

पटोले ने मांग की है कि उन अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए जिन्होंने मंत्रियों को विश्वास में लिए बिना किराया बढ़ाने का निर्णय लिया। जनता को लूटने के फैसले से अनभिज्ञ मंत्री को राज्य में एसटी निगम की 1360 हेक्टेयर खाली पड़ी जमीन बिल्डरों के हाथों में जाने में अधिक रुचि दिख रही है। पटोले ने यह भी कहा कि अगर यह भ्रष्टाचार रुक जाए तो किराया बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।