logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार डॉ प्रशांत पडोले के प्रचार में जुटे नाना पटोले


भंडारा: महाविकास अघाड़ी की ओर से भंडारा गोंदिया लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के डॉ. प्रशांत पडोले को उम्मीदवार बनाया गया है. पडोले को चुनाव जीताने की जिम्मेदारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को दी गई है. अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए गाँव-गाँव में बैठकें आयोजित कर रहे हैं।

पूर्वी विदर्भ में पहले चरण में भंडारा गोंदिया लोकसभा क्षेत्र सहित पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस चुनाव में 25 साल बाद पहली बार ईवीएम मशीन पर पंजा चुनाव चिन्ह नजर देखने को मिलेगा। 

नाना पटोले ने कल गोंदिया जिले के तुमसर, कुऱ्हाडी और डाव्वा गांवों में प्रचार बैठकें कीं। गोंदिया शहर में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित रैली में शामिल होते हुए नाना पटोले ने देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में महाविकास अघाड़ी के सांसदों के चुनकर आने का विश्वास व्यक्त किया.