logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस की सद्धभावना शांति रैली से नाना पटोले रहे गायब, चर्चाओं का दौर हुआ शुरू


नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से नाना पटोले सार्वजनिक कार्यक्रमों कम दिखाई दे हे हैं। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा को लेकर सद्भावना शांति रैली निकाली। इस रैली में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नाथीला, विजय वडेट्टीवार सहित सांसद, विधायक और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले गैरहाजिर रहे। नाना की अनुपस्थि ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू है कि, खुद की अनदेखी से नाना पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

कांग्रेस की सद्भावना शांति यात्रा उपराजधानी नागपुर के महल के सामने स्तिथ गाँधी गेट के पास से शुरू हुई और राजवाड़ा पैलेस में जाकर समाप्त हुई। कांग्रेस की शांति मार्च में विदर्भ प्रदेश के तमाम बड़े नेता, चंद्रपुर सांसद प्रतिभा धानोरकर, प्रशांत पडोले, श्याम बर्वे, नामदेव किरसान सहित विधायक नितिन राउत, वरीष्ठ मंत्री माणिकराव ठाकरे, सुनील देशमुख सहित पूर्व विधायक, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

पटोले की अनुपस्थि से चर्चा शुरू 
कांग्रेस की रैली में सभी बड़े नेता मौजूद रहे, लेकिन पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले की अनुपस्थित से कई सवाल खड़े हो गए हैं। दो महीने पहले कांग्रेस ने नाना पटोले को उनके पद से हटा दिया था। पार्टी ने पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को अगला अजय प्रमुख घोषित किया। अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से पटोले किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम शामिल हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से नाराज चल रहे हैं। सुरो के अनुसार, नाना पार्टीको कमजोर वनाए जाने के बाद से नाराज चल रहे हैं।