logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

नाना पटोले ने मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा - पद से करें कार्यमुक्त


मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उन्हें वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इसके पीछे का कारण हाईकमान जानता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 4 साल पूरे कर लिए हैं, इसलिए अब मुझे कार्यमुक्त करने का समय आ गया है।

सूत्रों ने बताया कि पटोले ने एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ईमेल के जरिए एक पत्र भेजकर कहा है कि वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) प्रमुख के पद से मुक्त होना चाहते हैं। 

विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की घटक कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 16 सीटें जीतीं, जो एक समय के अपने गढ़ में उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था।

राज्य में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता अपनी विधानसभा सीटों को बरकरार रखने में विफल रहे। पटोले ने खुद भंडारा जिले में अपनी सकोली विधानसभा सीट को केवल 208 वोटों से बरकरार रखा।