logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना को अप्रत्यक्ष रूप से दी चेतावनी, भंडारा में महायुति में विवाद होने की आशंका


भंडारा: भंडारा विधानसभा क्षेत्र में महायुति में गड़बड़ होने की संभावना है. भंडारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि पार्टी ने टिकट नकार दी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 28 और 29 को नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही.

एक तरफ जहां भंडारा विधानसभा में महायुति का पेंच फंसा है. सभी पार्टियां इस जगह पर दावा कर रही हैं. भोंडेकर ने कहा कि 2019 के चुनाव में मैंने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की. पहले निर्दलीय लड़ने की तैयारी दिखा दी. 

भोंडेकर की इस बात से आगामी विधानसभा चुनाव में भंडारा विधानसभा क्षेत्र को लेकर महायुति में विवाद होने की आशंका है. इस बैठक में भोंडेकर और उनके कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा भी नहीं लिया था. इस सभा के जरिए भोंडेकर ने शिवसेना शिंदे गुट को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी है.