logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

नरेंद्र भोंडेकर शिवसेना में हुए शामिल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिलाई पार्टी की सदस्य्ता


भंडारा: विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) के पहले नेताओं का दल-बदल शुरू हो गया है। सोमवार को भंडारा विधानसभा के निर्दलीय विधायक नरेंद्र भोंडेकर  (Narendra Bhondekar) आधिकारिक तौर पर शिवसेना (Shivsena) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने भोंडेकर को शिवसेना का गमछा पहनकर उन्हें पार्टी की सदस्य्ता दिलाई।

ज्ञात हो कि, नरेंद्र भोंडेकर पहले शिवसेना में थे। 2009 से 2014 के बीच वह शिवसेना की टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2014 में भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटने के कारण वह चुनाव हार गए थे। वहीं 2019 में जब दोनों दलों ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा तो यह सीट भाजपा के पास चली है। जिससे नाराज होकर भोंडेकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी को हरा कर फिर विधानसभा के सदस्य बने।

बगावत के दौरान शिंदे के रहे साथ

निर्दलीय चुनाव जितने के बाद भोंडेकर ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार को अपना समर्थन दिया था। भोंडेकर ही पहले विधायक थे जिन्होंने निधि को लेकर उद्धव सरकार पर सवाल उठाये थे। 2021 में जब एकनाथ शिंदे ने बगावत की तो भोंडेकर ने उनका साथ दिया। हालांकि, सरकार गठन के बाद उनको मंत्री बनाये जाने की बात की जा रही थी। लेकिन उन्हें सरकार में शामिल नहीं किया गया।