logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले देवेंद्र फडणवीस, पत्नी और बेटी भी रही मौजूद


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दो दिनों से भाजपा शासित राज्यो के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रीयों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। बैठक के बाद फडणवीस ने पीएम से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा फडनवीस भी मौजूद रहीं। इस बात की जानकारी ख़ुद उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर दी।

फडणवीस ने लिखा, "मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का आशीर्वाद सदा महाराष्ट्र के साथ रहा है और रहेगा।उनके साथ मुलाकात कर हर बार एक नई ऊर्जा मिलती है, उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता है। आज सपरिवार मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से सदिच्छा भेट करने का अवसर प्राप्त हुआ। पत्नी अमृता और बेटी दिविजा साथ थी। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत आभार!"

प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे थे। जहां मुंबई में अयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई विकास परियोजना का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल रहा। पीएम ने अपने दौरे के दौरान करीब 30 हज़ार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया था। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम का यह पहला महाराष्ट्र दौरा था।