नारी सम्मान महासम्मेलन LIVE: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने फूल की बारिश कर महिलाओं का किया स्वागत

नागपुर: रेशमबाग मैदान में नारी सम्मान महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने सम्मलेन में पहुंची महिलाओं का फूल की बारिश कर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने भी तीनों नेताओं का अभिवादन किया। तीनो नेता इस दौरान महिलाओं से मिलते और हाथ मिलाते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान कई महिलाओं ने तीनो प्रमुखों को राखी भी बांधी।

admin
News Admin