logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nashik-Triambakeshwar Simhastha Kumbh 2027: IIM नागपुर करेगा व्यवस्थापन, राज्य सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी


नागपुर: 2027 में होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ (Nashik-Triambakeshwar Simhastha Kumbh 2027) के लिए राज्य सरकार ने तैयारियों सुरु कर दी है। सरकार ने कुंभ के व्यवस्थापन की जिम्मेदारी आयआयएम नागपुर (IIM Nagpur) को सौंपी है। कुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन, उसके नियंत्रण, प्रवेश द्वार निर्माण आदि विभिन्न चीजों का प्रबंधन आईआईएम करेगा।


देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ कुंभ मेला का आयोजन आगामी वर्ष 31 अक्टूबर 2026 से नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में शुरू होगा। इस आयोजन के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं, और खास बात यह है कि इस बार व्यवस्थापन का जिम्मा IIM नागपुर को सौंपा गया है। राज्य सरकार ने सिंहस्थ में आठ करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया है। प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान हुई भीड़ और भगदड़ नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में न हो इसको लेकर कुंभ मेले की रूपरेखा तय करने और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से लागू करने के लिए IIM नागपुर को नोडल एजेंसी के रूप में चुना है।


करोड़ों लोगों के आने की संभावना है, तो उसके लिए कितने प्रवेश द्वार तैयार करने होंगे, लोगों के आने-जाने का रास्ता किस दिशा में होगा, श्रद्धालुओं के लिए आश्रय की व्यवस्था, विशेष प्रवेश द्वार, आदि का प्रबंध आईआईएम द्वारा किया जाएगा। साथ ही, शुभ मुहूर्त में स्नान का महत्व है। इसलिए 'आईआईएम' जल प्रबंधन पर भी काम करेगा। संस्थान ने व्यवस्थापन, जनसंपर्क, भीड़ नियंत्रण, लॉजिस्टिक प्लानिंग और सेवा वितरण जैसे अहम पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है।


हर 12 साल में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होता है। पिछली बार 2015 में नासिक और त्र्यंबकेश्वर  कुंभ लगा था। वहीं इस बार 2027 में कुंभ का आयोजन होना है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में कुंभ के आयोजन सहित अमृत स्नान की तारीखों का ऐलान किया गया  .इसके तहत मेला का ध्वजारोहण 31 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि शाही स्नान 2 अगस्त, 31 अगस्त और 11-12 सितंबर 2027 को होंगे। समापन 24 जुलाई 2028 को ध्वजविसर्जन के साथ किया जाएगा।