logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nashik-Trimbakeshwar Simhastha Kumbh 2027: नासिक-त्रियमबक जाने वाली आठ सड़कों का NHAI करेगी विकास, सीएम फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में गडकरी ने दी मंजूरी


नागपुर: नासिक-त्रियंबकेश्वर में होने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों में राज्य सरकार लगी हुई है। कुंभ के दौरान सड़क सहित दुनियादि ढांचा को मजबूत करने को लेकर रविवार को नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संभाजीनगर से नासिक, नागपुर से नासिक, नासिक और कुंभ मेले को जोड़ने वाली सभी सड़कों के साथ-साथ आंतरिक सड़कों के बारे में चर्चा की गई और उसके विकास और निर्माण की मंजूरी दी गई। 

नागपुर के मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय परिवहन और राजमंत्री मंत्री नितिन गडकरी, कुंभ प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन, चंद्रशेखर बावनकुले सहित राज्य के मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कुंभ के लिए तैयार हो रहे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

बैठक में लिए निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, कुंभ मेले के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सड़क नेटवर्क बनाने का अनुरोध किया गया था। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बैठक कर आठ प्रमुख सड़कें बनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने आगे कहा, "संभाजीनगर से नासिक, नागपुर से नासिक, नासिक और आंतरिक सड़कों को जोड़ने वाली सभी सड़कों के संबंध में बैठक हुई।"

फडणवीस ने कहा, "इन सभी सड़कों के लिए स्वीकृति निधि उपलब्ध कराकर जल्द से जल्द काम पूरा किया जाएगा। कुंभ के दौरान जो यातायात रहेगा। इसका मार्ग द्वारका सर्किल भी दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कुंभ शुरू होने से पहले यह काम किया जाएगा। फिर दूसरे चरण में यह काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, नासिक और त्रंबक के बीच की सड़क को जोड़ा जाएगा। कुछ जगहों पर छह लेन की सड़कें और कुछ जगहों पर चार लेन की सड़कें स्वीकृत की गई हैं।

जलगांव समृद्धि को जोड़ना

जलगांव जिले को समृद्धि महामर्ग से जोड़ने के निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इस संबंध में निर्णय के अनुसार बड़े पैमाने पर सड़क नेटवर्क बनाया जाएगा।