logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

लोकसभा में जब महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार जीते तो सवाल क्यों नहीं उठाया, नवनीत राणा का शारद पवार पर हमला


अमरावती: राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों के बाद, एनसीपी नेता शरद पवार ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने 160 सीटें दिलाने की गारंटी दी थी। इस दावे के बाद, भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने शरद पवार पर सवाल उठाए हैं।

नवनीत राणा ने कहा, "शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं। वे महाराष्ट्र के बहुत बड़े नेता हैं। मैंने उन्हें एक पिता के रूप में सम्मान दिया है। अगर इतने बड़े व्यक्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा किया है, तो शरद पवार को भी बताना चाहिए कि वे दो लोग कौन थे।" उन्होंने आगे पूछा, "जब उनके उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव जीता था, तब यह सवाल क्यों नहीं उठाया गया?"

नवनीत राणा का कहना है, "भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की, महाराष्ट्र की आम जनता भाजपा के साथ खड़ी थी, तो यह सवाल क्यों उठाया जा रहा है?" उन्होंने संदेह जताया कि "शरद पवार चुनाव परिणामों में अपेक्षित बदलाव न होने से निराश हो गए होंगे और इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना की।"