logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनसीपी शरद पवार जल्द शुरू करेगी सर्वे, अनिल देशमुख बोले- राज्य की सभी 288 सीटों पर होगा उम्मीदवारों का परिक्षण


नागपुर: आगामी दो से तीन महीने में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharshtra Assembly Election) की घोषणा होने की संभावना है। इसी पृष्ठभूमि में राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि एनसीपी अजित पवार ग्रुप (Ajit Pawar Group) ने राज्य की 288 सीटों पर सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं आगामी दिनों में शरद पवार (Sharad Pawar) भी जल्द उम्मीदवारों को लेकर सर्वे शुरूकरेगी। इस बात की जानकारी पार्टी नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए दी। 

देशमुख ने कहा, ''अजित पवार समूह 288 सीटों पर सर्वेक्षण करने जा रहा है। लेकिन इस मामले में हैरान होने की कोई वजह नहीं है। क्योंकि ये उनकी पार्टी का फैसला है। हम भी अपना सर्वे करने जा रहे हैं। देशमुख ने यह भी कहा कि, "सर्वे के बाद किस सीट पर किसे चुनाव लड़ना है इसकी जानकारी मिल जाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी पार्टी भी 288 सीटों का सर्वेक्षण कर रही है। इस मौके पर समीक्षा करते हैं कि किन सीटों पर बदलाव होना है. साथ ही आप मित्र पक्षों के साथ भी इस बारे में उचित चर्चा कर सकते हैं। बड़ी संख्या में विधायक या इच्छुक उम्मीदवार एनसीपी शरद पवार समूह में चले गए हैं। इसलिए, पार्टी सभी की जांच करने के बाद सही निर्णय लेगी।"

तीसरा मोर्चा बनाने पर चर्चा चल रही है। इस पर देशमुख ने कहा, ''क्या भारतीय जनता पार्टी अजित पवार गुट को किनारे करने की कोशिश कर रही है? अजित पवार के गुट से हमें कोई फायदा नहीं हो रहा है, इसलिए हमें उन्हें किनारे करना होगा। बीजेपी कह सकती है कि एकनाथ शिंदे आप अलग लड़ेंगे और अजित पवार गुट अलग लड़ेगा। फिर देखते हैं निर्वाचित होने के बाद अगर किसी की उपयोगिता खत्म हो गई तो भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कर सकती है।