logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में पार्टी को मजबूत करने एनसीपी-एसपी का विदर्भ दौरा, अनिल देशमुख बोले- आगामी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना लक्ष्य


नागपुर: विधानसभा चुनाव में हार के बाद शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (NCP-Sharadchandra Pawar) ने एक बार फिर से संगठन को खड़ा करने का काम शरू कर दिया है। विदर्भ में संगठन को खड़ा करने की जिम्मेदार पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को मिली है। दौरे की जानकारी देते हुए देशमुख ने कहा कि, सोमवार से पश्चिम विदर्भ (Western Vidarbha) का दौरा शुरू होगा। जिसका मकसद संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति बनाना है।" एनसीपी नेता ने मनपा सहित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर महायुति सरकार पर हमला बोला और अदालत में मजबूती से अपना पक्ष रखने की सलाह दी। 

रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा कि, "कल राजेंद्र शिंदे पश्चिमी विदर्भ के छह जिलों का दौरा करेंगे। पूरा महाराष्ट्र जानता है कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे कैसे आए। चुनाव आयोग के नियंत्रण के बावजूद ये परिणाम आये। एक बार फिर हम संगठन को मजबूत करने के लिए दौरे करेंगे और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मनोबल बढ़ाने की रणनीति बनाएंगे।"

बढ़ते शहरीकरण से खाद्य उत्पादन पर होगा प्रभाव

देशमुख ने शहरों की बढ़ती जनसँख्या और ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई है। देशमुख ने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की स्थिति काफी हद तक खराब होती जा रही है, उन्हें अपनी उपज का कोई मूल्य नहीं मिल रहा है। इसलिए ग्रामीण लोग शहर की ओर आ रहे हैं। बढ़ते शहरीकरण के कारण कृषि भूमि की मात्रा कम हो रही है और लोगों का शहरों की ओर प्रवाह बढ़ रहा है। इसका भविष्य में खाद्य उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा।"