logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NMC Election 2025: एनसीपी ने शुरू की मनपा चुनाव की तैयारी, 23 को नागपुर में विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन


नागपुर: महानगर पालिका चुनाव (Nagpur Municipal Corporation) की आहट को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में एनसीपी ने शुक्रवार को नागपुर में विदर्भ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) की अध्यक्षता में अयोजित बैठक में विदर्भ से आने वाले तमाम विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद शामिल होंगे सहित सभी नेता शामिल होंगे।

शहर के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेससवार्ता में बैठक की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रविन्द्र जैन (Ravindra Jain) ने कहा कि, "बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करना और किए जा रहे कामों को जनता तक पहुंचाना है।" 

शहर में बढ़ रही हमारी क्षमता, मिलनी चाहिए 40 सीट 

नागपुर मनपा में 40 सीटों की मांग को जैन ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि, "उपराजधानी नागपुर में हमारी क्षमता बढ़ रही है। चुनाव के बाद से लगातार हम शहर में सदस्य्ता अभियान चला रहे हैं। शहर की सभी छह सीटों पर हमारी क्षमता बढ़ रही है। लोग हमसे टिकट मांग रहे हैं। इसलिए हमारी 40 सीटों की मांग वाजिब है।" हालांकि, जैन ने यह भी कहा कि, महायुति के नेता एकसाथ बैठेंगे और इसपर अंतिम निर्णय लेंगे।