Neet री-एग्जाम: नागपुर के छात्र को मिला अबुधाबी का सेंटर; राहुल गाँधी का सरकार पर हमला, कहा- NTA को परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं
नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Second Captial Nagpur) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक छात्र को NEET री-एग्जाम (NEET Re-Exam) के लिए अबुधाबी (Abudhabi) में सेंटर दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कांग्रेस (Congress) समेत तमाम विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार (Modi Government) पर हमलावर हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसक लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पर निशाना साधा और कहा कि, "जो संस्था छात्रों को उनके शहर में सेंटर उपलब्ध नहीं करा सकती उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।"
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, "नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था। कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला - अबू धाबी। न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
उन्होंने आगे कहा, "आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है। जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।"
अपनी कोटा की सभा में दिए भाषण को कोट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।"
क्या है पूरा मामला?
admin
News Admin