logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NEET UG 2026 Re-Exam: कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई परीक्षा, सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद दिया गया अभ्यर्थियों को प्रवेश


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Second Capital Nagpur) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की री-एग्जाम परीक्षा शुरू हुई। नागपुर में परीक्षा के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे और परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ-साथ गंभीरता भी देखने को मिली। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि, दो मई को नीट की परीक्षा हुई थी। हालांकि, बाद में परीक्षा में अनियमिता और पेपर लिक की घटना सामने आई। पेपर लीक की जानकारी सामने आते ही देश में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और एंटीए ने परीक्षा को रद्द कर और दोबारा कराने का ऐलान किया। 

नागपुर में 12 हजार से ज्यादा दे रहे छात्र 
उपराजधानी नागपुर में 12,512 छात्र नीट की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर 30 सेंटर बनाये हैं। नागपुर के  14 केंद्रों पर सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि शेष 16 केंद्रों पर एसआरपीएफ और स्थानीय पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। नागपुर शहर पुलिस ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।


परीक्षा केंद्रों पर गहन जाँच के बाद प्रवेश 
परीक्षा को लेकर पुलिस और एंटीए कितनी सतर्क है इससे समझा जा सकता है कि, छात्रों की गहन जाँच के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर प्रदेश दिया जा रहा था। छात्र को या छात्राएं सभी की जगह जाँच की गई। कोई अभयर्थी अगर जूता पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो उसे जूता निकलवाकर, चप्पल पहनकर अंदर अनुमति दी गई। परीक्षार्थी आसानी से परीक्षाकेंद्र पहुंचे इसलिए आपली बस ने फ्री बस सेवा उपलब्ध कराइ गई हैं।