logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बाबुलखेड़ा के चिचोली में 150 एकड़ में बनेगी नई सेंट्रल जेल, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी जानकारी


नागपुर: नागपुर स्थिति मध्यवर्ती कारागृह को स्थानांतरित करने का निर्णय राज्य सरकार ने कर लिया है। इसको लेकर जगह भी चिन्हित हो गई है। कामठी तहसील के बाबुलखेड़ा के चिचोली में 150 एकड़ में नई जेल बनाई जाएगी। जिसका काम जल्द ही शुरू होगा। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह जानकारी  दी।

मंत्री बावनकुले ने कहा, "जो जगह चाहिए थे वह चिन्हित हो गई है। उसका आरक्षण भी हो गया है। कोराडी के पीछे जो बाबुलखेड़ा और चिचोली गांव हैं। उसके बाजू में 150 एकड़ जमीन है। उसे नई जिले के लिए चिन्हित किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "जल्द ही इसका टेंडर निकाला जाएगा या तो बीओटी के मध्यम से या सरकार के माध्यम से जिले का निर्माण कर उसे शिफ्ट किया जाना चाहिए।"

बावनकुले ने आगे कहा, "नए कोर्ट में हम अदालत बनाने का भी काम कर रहे हैं, जिससे कैदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित कर सके। जिससे उन्हें इतनी दूर अदालत न ले जाया जा सके।"