logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस पर की गई विवादित टिप्पणी से राज्य की सियासत गरमाई, भाजपा ने निकाली उद्धव की शव यात्रा


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर उद्धव ठाकरे द्वार की गई विवादित टिप्पणी से राज्य की सियासत गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी बयान को लेकर आक्रामक हो गई है। वह लागातार उद्धव के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके और पूर्व महापौर संदीप जोशी की अगुवाई में वैराइटी चौक पर यह आंदोलन किया गया। तमाम नेताओं ने उद्धव के बयान की निंदा करते हुए माफ़ी मांगने की मांग भी की। इस दौरान तमाम नेताओं ने उद्धव के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

नागपुर में पैर नहीं रखने देंगे

इस मौके पर प्रवीण दटके ने कहा, देवेंद्र फड़णवीस के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बयान आपत्तिजनक है और इससे राज्य की छवि खराब हुई है। वह जनसभा के बाद भाग गये अन्यथा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें जाने नहीं देने। दटके ने चेतावनी देते हुए कहा कि, उद्धव ठाकरे ने अगली बार फिर बयान दिया तो उन्हें नागपुर में पैर रखने नहीं देंगे।"

युवामोर्चा ने जलाया उद्धव का पुतला 

भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उद्धव के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उद्धव की शव यात्रा निकाली। झांसीरानी चौक से लेकर वैराइटी चौक तक यह शव यात्रा निकली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उद्धव के पुतले को जलाकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का कलंक बताते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।