logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितेश राणे ने संजय राउत की तुलना मच्छर से की, कहा- उसे मारने के लिए धमकी देने की जरूरत नहीं


नागपुर: एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और उद्धव गुट नेता संजय राउत (Sanjay Raut) सहित उनके भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने तंज कसा है। संजय राउत की तुलना मच्छर से करते हुए राणे ने कहा कि, "राउत को यह बताना चाहिए कि कहीं यह उस डॉक्टर महिला ने तो नहीं दिया जिसे वह रोज गाली देते हैं।"

अमरावती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने नागपुर पहुंचे राणे ने बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मच्छर को मारने के लिए धमकी देने की जरुरत नहीं है। पैर थोड़ा हिलाया तो उसे मारा जा सकता है। उसे धमकी-वामकी देने की जरुरत नहीं।"

राउत के विधायक भाई नीलेश राउत पर बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा, "दूसरे हैं सुनील राउत। उनसे पूछिए कि धमकी किसकी तरफ से आई, क्योंकि मैंने सुना है कि मुंबई की एक डॉक्टर महिला संजय राउत के पीछे पड़ी हैं। क्योंकि संजय राउत सुबह उठकर उन्हें धमकी देते थे। उस डॉक्टर महिला से कहीं संजय राउत को कोई खतरा नहीं है। इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।"

राउत जल्द जायेंगे जेल 

राउत के जेल जाने की भविष्यवाणी करते हुए राणे के कहा, “संजय राउत के खिलाफ पत्रा चॉल मामला है। यह कोविड सेंटर घोटाले का मामला है। यह एक ऐसा मामला है जहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। राउत के सिर पर बहुत भारी तलवार लटकी हुई है। वे किस मामले में जाएंगे, यह आने वाले समय में तय होगा। उन्होंने मराठी लोगों के घरों को लूटा और घोटाला किया। वह क्रांतिकारी नहीं हैं। यह 420 है।”