logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

नितेश राणे का उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री बनने के लिए राज्य में दंगा कराने का प्रयास


अमरावती: भारतीय जनता पार्टी विधायक नितेश राणे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने कहा कि, “उद्धव ठाकरे का हमेशा से मानना ​​रहा है कि राज्य में दंगे होने चाहिए। मिराज में हुए दंगों के पीछे उद्धव ठाकरे का भी हाथ था। राज्य में हुए दंगों के पीछे उद्धव ठाकरे का हाथ है।”  उन्होंने यह भी कहा कि, “अगर उद्धव ठाकरे का नार्को टेस्ट कराया जाए तो पूरा सच सामने आ जाएगा।”

राणे ने कहा, “उद्धव ठाकरे फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. हमें पता लगाना चाहिए कि क्या वे दंगे कराना चाहते हैं। राणे ने यह भी कहा कि संजय राउत को उद्धव ठाकरे से मौजूदा कार्यक्रमों को बंद करने के लिए कहना चाहिए।”

पवार को धमकी देने मामले पर भाजपा विधायक ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी, वह अमरावती शहर का एक भाजपा कार्यकर्ता था, लेकिन पुलिस द्वारा बिना किसी जांच के राष्ट्रवादी पार्टी के कई नेताओं ने हमारे कार्यकर्ता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दीं।” राणे ने कहा कि दाऊद इब्राहिम का समर्थन करने वाले नवाब मलिक के लिए लोगों के मन में प्यार और स्नेह हो सकता है, तो हम अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन करने में गलत नहीं हैं।"

एनसीपी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देने हुए राणे के कहा, "आज राष्ट्रवादी कांग्रेस का स्थापना दिवस है, उस अवसर पर मुझे आशा है कि उनकी घड़ियां सुचारु रूप से चलेंगी।" एनसीपी नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा, “अब मैं चाहता हूं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस हिंदुओं से भी प्रेम करे।”