logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितेश राणे ने संजय राउत को बताया शकुनि मामा, कहा- शिवसेना के बाद एनसीपी में शुरू कराइ लड़ाई


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वहीं अब इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी विधायक नितेश राणे ने संजय राउत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “शरद पवार ने रोटी पलटी है तो यह एनसीपी का अंदरूनी मामला है। दिल्ली में पटाखे फोड़ना समझ में आता है। लेकिन सामना के कार्यालय में क्यों पटाखे फोड़े जा रहे हैं।” राणे ने संजय राउत की तुलना शकुनि मामा से करते हुए कहा कि, "राउत इस बात से इतना क्यों खुश हैं?

शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते राणे ने कहा, “ये शकुनी मामा लगातार अजित पवार के बारे में बात कर रहा था। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के समय इस नेता ने ऐसे ही पेंडे बांटे थे। सामना में काम करने वाले लोग बता रहे हैं की साहब अभी तक नचा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “भांडुप के देवानंद को इसका जवाब देना चाहिए।”

राणे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, संजय राउत जल्द ही राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा, “राउत उद्धव ठाकरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। उनके लन्दन से आने के पहले ही वह एनसीपी में शामिल हो जायेंगे।” राणे ने कहा, “मुझे अब पार्थ पवार की चिंता हो रही है। पार्थ मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। उन्हें एक महान नेता बनना चाहिए। लेकिन राकांपा के कुछ लोग इसकी अनुमति नहीं देंगे।”

अजित पवार के नाराज होने के सवाल पर राणे कहा, “अगर अजित पवार नाखुश हैं तो यह एनसीपी का अंदरूनी मामला है। राणे ने कहा, ”अमरावती में उद्धव ठाकरे की बालची सेना के चार कार्यकर्ता मेरी कार को रोकने आए थे। लेकिन मुझे देखते ही वह वहां से चले गए। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ।

यह भी पढ़ें: 

  • नितेश राणे ने संजय राउत की तुलना मच्छर से की, कहा- उसे मारने के लिए धमकी देने की जरूरत नहीं