logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी के नाती-पोते नामांकन में हुए शामिल, परिवार बना आकर्षण का केंद्र


नागपुर: नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान गडकरी के नाती-पोतों ने खिंचा। सभी न केवल नामांकन रैली में शामिल हुए, बल्कि नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का आवाहन भी किया। 

राजनीतिक परिवार के बच्चों को राजनीति विरासत में मिलती है। यही कारण रहता है कि, इन परिवारों के बच्चों में राजनीति के गुर दिखाई देते हैं। जब चुनाव का समय आता है तो बड़ो के साथ बच्चे भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और विभिन्न प्रकारों से प्रचार करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही दृश्य बुधवार को नागपुर में देखने को मिला। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा। इस दौरान भाजपा ने तमाम बड़े नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रीय मंत्री गडकरी के परिवार ने अपनी ओर खींचा। 

गडकरी के नामांकन के दौरान उनके नाती- पोते भी मौजूद रहे। सभी अपने दादा-नाना के पीछे चल रही गाड़ी में मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने न केवल अपने दादा का हौसला बढ़ाया बल्कि नागरिकों से आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मदतन करने का आवाहन किया।