logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

NMC ELECTIONS 2025: आरक्षण ड्रा संपन्न, 151 सीटों में महिला-पुरुषों का आरक्षण तय, 76 पर महिला तो 75 पर पुरुषों को उम्मीदवारी


नागपुर: मनपा आम चुनाव की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से गति पकड़ चुकी है। मंगलवार को कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह में नगर निगम के प्रभाग आरक्षण ड्रा कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। आठ साल बाद होने वाले इस चुनाव में शहरवासियों की निगाहें अब राजनीतिक हलकों पर टिकी हैं। 

नागपुर नगर निगम में कुल 151 नगरसेवक चुने जाएंगे, जिनमें 38 वार्डों में से 37 वार्डों में चार-चार और वार्ड क्रमांक 38 में तीन सदस्य होंगे। कुल सीटों में से 50 प्रतिशत यानी 76 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि शेष 75 पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

आरक्षण ड्रा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया। ड्रॉ के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 और 19 में ओबीसी वर्ग के लिए दो-दो सीटें आरक्षित की गई हैं। इससे ओबीसी समुदाय में संतोष का माहौल है और स्थानीय राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं।

सामान्य वर्ग के लिए 69, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40, अनुसूचित जाति के लिए 30 और अनुसूचित जनजाति के लिए 12 सीटें होंगी, जिसमें महिला आरक्षण भी शामिल है। इस ड्रॉ के बाद स्पष्ट हो गया है कि किस वार्ड से कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। नागपुर मनपा ने आरक्षण प्रारूप सोमवार, 17 नवंबर, 2025 को प्रकाशित करने की घोषणा की है। नागरिक 17 से 24 नवंबर तक दोपहर 3 बजे तक सुझाव या आपत्तियाँ संबंधित वार्ड कार्यालय, चुनाव कार्यालय या नगर निगम मुख्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। 

अंतिम आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद ही चुनाव तिथियों की घोषणा होने की संभावना है। ड्रा के बाद शहर में राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई हैं और विभिन्न दल आगामी चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। नागपुरवासियों के लिए यह चुनाव राजनीतिक उत्साह और प्रत्याशा का नया अध्याय लेकर आया है।